बेसन ढोकला बनाने की विधि Dhokla recipe in hindi simple-food.in


 Besan Dhokla recipe in Hindi



बेसन का ढोकला dhokla recipe


बेसन का ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट होता है । इसमें तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, जिससे यहा सेहत के लिए अच्छा होता है और जिसे तेल से परहेज है वह भी इसे खा सकता है इसे बच्चो को लांच बॉक्स में भी दे सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है, इसे भाप में पकाया जाता है इसलिए इसे बनाने में इडली मेकर या ढोकला प्लेट की आवशयक्ता होती है।
Dhokla image

एक नजर 


रेसिपी क्विजिन - इंडियन
कितने लोगों के लिए - 3- 4
समय - 15 - 30 मिनट

How much have calories in idling dhokla इडली ढोकला में कितने कैलोरी होते है


दाल होने की वजह से इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है। ढोकले को भाप में बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है। आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है।


आवश्यक सामग्री necessary ingredients for dhokla



1. एक कप बेसन
2. एक कप दही
3. एक  चम्मच नींबू का रस
4. एक बड़ा चम्मच हरी मिर्च अदरक का पेस्ट
5. एक चुटकी हल्दी पाउडर
6. एक छोटा चम्मच तेल
7. आधा छोटा चम्मच इनो
8.  दो कप पानी
9. स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए


1 एक बड़ा चम्मच तेल
2 एक चम्मच सरसो का बीज
3 कड़ी पत्ता
4 एक चम्मच चीनी
5 पानी आधा कप से भी कम


बनाने की विधि  how to make dhokla


एक बर्तन में बेसन को छान लें , उसमे दही, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट , नीबू का रस, हल्दी पाउडर, इनो, एक चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और दो कप पानी डाल कर न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा अच्छे से फेटते हुए मिश्रण तैयार कर थोड़ी देर रख दे।
अब ढोकला प्लेट में तेल डाल कर चारो तरफ से चिकनाई कर ले, जिससे ढोकला उस पर चिपके न
अब इडली बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर तेज आंच में गर्म होने के लिए रख दे , अब बिना देर किए चिकनाई किये हुए बर्तन तैयार मिश्रण को डालकर इडली बर्तन में रखे और ढक्कन बन्द कर दे , और मीडियम आंच पर 20 - 25 मिनट तक भाप में पकाने के लिए छोड़ दे, अब ढक्कन खोले और चाकू खुसा कर देखे की ढोकला अच्छे से पका है या नही अगर नही पका है तो 2-3 मिनट और पकाने के लिए छोड़ दे , कुछ समय बाद ढोकला को निकाले और ठंडा होने के लिए छोड़ दे और उसका छोटे छोटे पीस में काट ले।

Dhokla image

तड़का लगाये


तड़का के लिए तड़का पैन में तेल डालकर गर्म करें जब तेल गर्म हो अजय तो सरसो का बीज और कड़ी पत्ता , चीनी और थोड़ा सा पानी डालें और एक उबाल आने पर गैस बन्द कर दे अब उस तड़के को ढोकले पर डाले और गार्निस कर ले।
अब आपका ढोकला खाने के लिए तैयार है

टिप


गार्निश करने के लिए धनिया पत्ती हरी मिर्च को काटकर कर सकते है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.