आम (मानगो) हलवा बनाने की विधि mango halwa recipe in hindi, simple-food.in

आम (मानगो) हलवा बनाने की विधि mango halwa recipe in hindi


Easy to make mango halwa, simple-food.in

आपने आम खाते समय कभी सोचा है कि आपको आम से इतने सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इतने सारे पौष्टिक आहार होने के बाद आम के फायदे जानना और दिलचस्प हो जाता है। आम खाने से अच्छा स्वाद तो मिलता ही साथ है साथ ही कई सारे फायदे भी मिलते हैं। आम के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।



आम(मानगो) हलवा में कितने कैलोरी होते है how much have calories in mango(aam) halwa


पोषण - मात्रा – 1 कप आम (165 ग्राम)

कैलोरी - 99%

प्रोटीन - 1.4 ग्राम

फैट - 0.6 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट - 24.7 ग्राम

डाइटरी फाइबर - 2.6 ग्राम



आम (मानगो) का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  ingradient for mango halwa


  • 1 ½ कप रवा (सूजी) 

  • 2 आम (पका हुआ) 

  • 10 से 15 काजू (कटे हुए)

  • 8 से 10 किशमिश 

  • ½ टेबलस्पून चिरौंजी या पिस्ता

  • 1 टीस्पून इलायची

  • 1 कप दूध

  •  स्वादानुसार चीनी 

  • 2 टेबलस्पून घी या तेल

  • आवश्यकतानुसार पानी


आम(मानगो) का हलवा बनाने की विधि how to make mango halwa


  • आम को छीलकर इसे काट लें और गुदा निकाल लें और गुठली अलग कर दें. 

  • अब कड़ाही में घी या तेल डालकर गैस पर गर्म करें. 

  • कड़ाही में रवा (सूजी) डालकर चलाएं और सुनहरा होने तक मीडियम आंच पर भून ले.

  • इसके बाद कड़ाही में काजू, चिरौंजी और किशमिश डालकर 1 से 2 मिनट भूनें. 

  • अब एक बर्तन में पानी डालकर दूसरी तरफ गैस पर पानी गर्म करें. 

  • फिर गर्म पानी को रवा में डालकर चलाएं और अच्छी तरह मिलाएं. 

  • इसके बाद कड़ाही में दूध और चीनी डालकर चलाएं. 

  • रवा मिश्रण में पानी और दूध पूरी तरह सोख नही लेती तब तक इसे लगातर चलाते रहें.

  • इसके बाद मिश्रण में आम का गुदा डालकर मिक्स करें और चलाते रहें.

  • फिर हलवे में इलायची पाउडर डालकर मिलाएं. 

  • अब कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और हलवा 1 से 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं. 

  • इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही से ढक्कन हटाकर हलवा को चमचा से चलाएं.

  • तैयार है आप का आम का हलवा. इसे काजू और किशमिश से गार्निश करके सर्व करें.


आम के फायदे (Benefits Of Mango halwa in Hindi)


आम खाने से स्वाद ही नही बल्कि उसके साथ- साथ सेहत भी मिलती है। आम लू लगने से बचाव करते हैं। सिर्फ गर्मियों में आम आने के मतलब से यह साफ हो जाता है कि आम के फायदे खासतौर से गर्मी झेलने के लिए हैं। गर्मियों में आम खाने के फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि आम खाने से गर्मियों में चलने वाली लू से बचाव होता है। गर्मियों के मौसम में शरीर हमेशा हाइड्रेट (पानी से भरपूर) रहना जरुरी है जिससे गर्म हवा नुकसान ना दें। आम के फायदे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। दिन में एक गिलास आम हलवा, मैंगो शेक() या जूस पीने( )से लू लगने के आसार कम हो जाते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में कच्चे आम खाने के फायदे भी बढ़ जाते हैं। कच्चा आम खाने से भी लू लगने से सुरक्षा मिलती है। तो आम पन्ना बना कर पिये( )आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी रहती है जिससे फ्री रेडिकल के खतरे से बचाव रहता है। फ्री रेडिकल ऐसे बाहरी कंपाउंड होते हैं जो शरीर के स्वस्थ सेल को खराब कर देते हैं। लेकिन अगर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होगी तो यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को इनसे बचाकर रखने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल से बचाव के लिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने जरुरी हैं।


आम खाने के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि इम्युनिटी स्ट्रोंग करने के लिए विटामिन ए की जरुरत होती है जो आम में पाया जाता है। शरीर में सही मात्रा में विटामिन ए होने के कारण इम्युनिटी स्ट्रोंग बनाने में मदद मिलती है। आम में विटामिन सी भी पाया जाता है जो बिमारियों से लड़ने में मदद करता है।



मानगो आइस क्रीम बनाने की आसान विधि






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.