आम अचार बनाने की विधि Aam ka Acher ( mango pickle ) in Hindi simple-food.in

Aam ka Acher ( mango pickle ) in Hindi



आम का आचार बनाने की विधि (mango pickle) 



आम सभी मौसम में नही मिलता इसलिए आप इसका आचार बना कर रख सकते है आम का आचार बनाना बहुत ही आसान है, तथा आचार को लंबे समय तक स्टोर कर रख सकते है और कभी भी आम का स्वाद ले सकते है। आम का खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

आचार बनाने के लिए कच्चा आम, मेथी बीज, सरसो बीज, सरसो तेल, जीरा, काली मिर्च मिर्ची पाउडर आदि सामग्री की आवशयक्ता होती है।

आचार को हम रोटी, चावल, के साथ खा सकते है।

एक नजर 


रेसिपी क्विजिन - इंडियन 
कितने लोगों के लिए - 3-4
तैयारी का समय - 20 मिनट
बनाने का समय - 20 मिनट 
टोटल समय - 40 मिनट 
मिल टाइप - वेज आचार

Aam acher image

Benefits for mango pickle


आम कैलोरी से भरपूर होता है, अगर कम खाये तो वजन नही बढ़ेगा । आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, तथा विटामिन A, आयरन, कॉपर और पोटेशियम जैसे तमाम पोषक तत्वो की खान है।


आम आचार बनाने के लिए आवशयक सामग्री (necessary ingredients for mango pickle)


1.  5 किलो आम
2.  100 ग्राम मेथी बीज
3.  100 ग्राम सरसो बीज
4.  100 ग्राम जीरा
5.  100 ग्राम कलौंजी
6.  50 ग्राम काली मिर्च
7.  50 ग्राम मिर्ची कुटी हुई
8.  1 बडा चम्मच हल्दी पाउडर
9.  1 बडा चम्मच सौफ
10. आधा लीटर सरसो तेल
11. स्वादानुसार नमक


Acher masala image

आचार डालने की विधि (how to make mango pickle)



- सभी आम को छोटे टुकड़ो में काट ले और पानी मे साफ कर सुखा दे,

- आम के सूखने तक आचार डालने के लिए मसाला तैयार कर ले, सभी मसालो को मीडियम आंच पर एक एक कर के भून लें, भून जाने के बाद सभी मसालो को मोटे दानो में पीस ले,

-आम के हल्का सूखते ही उसे एक बड़ा बर्तन में रख ले, सभी मसालो को आम के टुकड़ो में डाले और सरसों के तेल को डाल कर  अच्छे से मिला ले।


Acher image


- अब आचार को जार में डाल कर एक सप्ताह के लिए बंद कर के रखे दे एक सप्ताह के बाद आपका आचार खाने के लिए   तैयार हैं।

अब आप अपने पसंदीदा पराठे के साथ आचार सर्व करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.