रवा उपमा बनाने की विधि Rawa/suji/semolina upma recipe in hindi simple-food.in

 Rawa/suji upma ( रवा उपमा)recipe in hindi


Recipe by - rawa/suji upma

रवा(सुजी) उपमा semolina 


कितने लोगों के लिए -  4-5
बनने का समय - 30 मिनट

Rava recipe information रवा 

उपमा जानकारी


          रवा उपमा एक स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश है, जो रवा(सुजी) से बनता है।सुबह के नास्ते में इसे बहुत ही पसन्द किये जाते है।

 यह खाने में भी बहुत ही हेल्दी है। इसे बनाना बहुत ही आसान है । अगर आप चाहे तो शाम के नास्ते में भी बना सकते है।

रवा उपमा को बनाने में आपको मात्र 30 मिनट का समय लगेगा। रवा उपमा कभी भी घर मे उपलब्ध सामग्री से बना कर खा सकते है।
   
Rawa upma image

रवा/सूजी उपमा के लिए आवश्यक 

सामग्री necessary ingredients for 

semolina recipe


1.  2 कप रवा(सुजी)
2.  6 कप पानी
3.  प्याज(बारीक कटा हुआ)
4.  टमाटर( बारीक कटा हुआ)
5.  शिमला मिर्च( बारीक कटा हुआ)
6.  आधा कप हरा मटर के दाने
7.  1 चम्मच सरसो का बीज
8.  2-3 हरी मिर्च( बारीक कटा हुआ)
9.  घी या तेल
10. नमक स्वाद अनुसार
11. 4- 5 तेज पत्ता
12 हल्दी ( अगर चाहे तो डाल सकते है)

Rawa upma image

रवा/सूजी उपमा बनाने की विधि 


-  गैस पर कड़ाई रख कर 3-4 चम्मच घी डालकर सूजी को लाल होने तक माध्यम आंच पर भुने और उसे एक पेलेट पर निकल ले।

-  कड़ाई में 2 चम्मच घी डाले उसमे सरसो का बीज तथा तेज पत्ता डाल कर चम्मच से हिलाये थोड़ी देर बाद बारीक कटी हुई हरी मिर्च,प्याज,डाल कर उसे सुनहरा होने दे। 

-  उसमे टमाटर, शिमला मिर्च, मटर के दाने और स्वादानुसार नमक डालें कर थोड़ी देर चम्मच से हिलाते हुए माध्यम आंच पर पकाये। 

-  पक जाने के बाद उसमे पानी डालें और उबाल आने के लिए छोड़ दे उबाल आने पर सुजी डाल कर अच्छे से चम्मच से हिलाते हुए पकाये।

 -  अब आपका रवा उपमा खाने के लिए तैयार है ।अब उसे खाने के लिए गरमा गर्म परोसे ।

टिप tips


1. रवा उपमा में अगर आप चाहे तो और भी सब्जियों का उपयोग कर सकते है जैसे फुलगोभ, गाजर ।

2. मटर के जगह मूगफली के दाने का भी उपयोग कर सकते है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.