Rasmalai (रसमलाई बनाने की विधि )recipe in Hindi sipmle-food.in

Rasmalai रसमलाई रेसिपी इन हिंदी


Rasmalai (रसमलाई बनाने की विधि )recipe in Hindi sipmle-food.in



रसमलाई एक स्वादिष्ट स्वीट है जो दूध और पनीर से बनता है अगर आप घर पर होटल जैसे रसमलाई खाना चाहते है तो इस विधि से घर पर रसमलाई बना कर स्वादिष्ट रसमलाई का मज़ा ले। 


रेसिपी टाइप - इंडियन

पूर्व तैयारी - 20 मिनट

बनाने का समय - 30 मिनट

टोटल समय - 50 मिनट

कितने लोगों के लिए- 3-4


रसमलाई के एक पीस में होती है 61.1%कैलोरी


रसमलाई बनाने की सामग्री ingradients for rasmalai


रसगुल्ला के लिए:


½  लीटर दूध

2  चम्मच नीबू

400 ग्राम चीनी

 3 ग्लास पानी


मलाई के लिए:


½ लीटर दूध

100 ग्राम चीनी

1 चम्मच इलाइची पाउडर

 5-6 बादाम

 5-6 काजू

 8-10 केशर



रसमलाई बनाने की विधि how to make rasmalai


1. सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे 1 कप पानी डाल दे |


2. फिर उसमे दूध को डाल दे और उसे उबलने के लिए छोड़ दे |


3. सिरका या नीबू के रस में थोड़ा सा पानी मिला ले |

 

4. दूध उबाल जाने के बाद गैस को बंद कर दे और फिर उसमे नीबू के पानी को थोड़ा थोड़ा डालकर उसे मिलाये |


5. और आप देखेंगे की दूध फटने लगी है, उस प्रोसीजर को करते रहिए 2-3 मिनट के अंडर पूरा दूध फट जाएगी |

 

6. फिर किसी सूती कपड़ा में उसे छान ले |


7. और उसे ठंढा पानी से अच्छे से धो ले ताकि पनीर के अंदर का नीबू का खट्टापन निकल जाए |


8. फिर उसे हलके हाथो से दबकर पानी को निकल दे और फिर उसे 1-2 घंटे के लिए  उसे ढककर छोड़ दे |


9. 2 घंटे बाद पनीर को किसी बर्तन या प्लेट में निकाल ले |


10. और उसे अपने हाथ द्वारा अच्छे से  मिलाये जब तक उसमे से घी न निकलने लगे।


11. फिर उसके छोटी-छोटी गोली  बना ले और उसे हल्का दबा दे । ध्यान दे कि ओ फटे नही।


12. फिर गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे 400 ग्राम चीनी और पानी डाल दे।


13. जब चीनी पूरी तरह से घुल कर चासनी बन जाए तो उसमे रसगुल्ले को डाल दे |


14. फिर उसे ढक दे और उसे तेज आंच पे 20 मिनट तक पकने दे |


तब तक मलाई तैयार कर ले,


15. उसके लिए गैस पे कोई दूसरी पैन या कढ़ाई रखे और उसे उबालने के लिए छोड़ दे |



16. जब दूध में उबाल आ जाये तो आंच  को मीडियम कर दे और दूध को आधा होने तक गाढ़ा होने दे।


17. 14-15 मिनट होने के बाद कढ़ाई के ढक्कन हटा कर देख ले की रसगुल्ला बनी या नहीं | (अगर आपके रसगुले में ज्यादा रस है तो उसे फिर से ढक दे और उसे थोड़ी देर पकाये)


18. हमारी दूध लगभग आधी हो गयी है | अब इसमें हम बची हुई चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिला लेंगे |और उसे 2 मिनट तक और पकाये |


19. फिर गैस को बंद कर दे और दूध को गढ़ा होने के लिए छोड़ दे।


20. फिर रसगुल्ले को एक कटोरे में निकाल ले । और रसगुल्ले से रस निकला ले।


21. फिर उसे गढ़ा तैयार मलाई में डाले।


22. और ऊपर से थोड़ा सा उसमे कटी हुई बादाम और पिस्ता डाल दे।और उसे रात भर या 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |


फिर उसे कटोरे में निकाल ले और ऊपर से फिर थोड़ा बादाम और पिस्ता का डाल दे और ऊपर से एक-दो पत्ती केसर का डाल दे।और उसे मेहमानो को पड़ोसे।और रसमलाई बनकर तैयार है उसे पड़ोसे |


दाल तड़का बनाने की विधि Dal tadka recipe in hindi simple-food.in



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.